युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
भोपाल
युवा कांग्रेस की नई टीम को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने सलाह दी है कि युवाओं को सजह, सरल होकर जनसेवा करना चाहिए। संगठन में पद मिलने के बाद इस पद की गरिमा बनाए रखने और लोगों के समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करना होग। संघर्ष जो करेगा वह आगे बढ़ता रहेगा। यह बात उन्होंने आज युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर की।
धार जिले के मोहनखेड़ा में युवा कांग्रेस के विस अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों को ट्रैनिंग दी जा रही है। शुभारंभ के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत और जन विरोधी नीतियों के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा। प्रशिक्षण शिविर में कमलनाथ मंगलवार को शामिल होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक भी युवाओं को टिप्स देने के लिए आएंगे।

पाठको की राय